ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार कोरोना अपडेट: आज मिले 177 तो आंकड़ा पहुंचा 4273 पर

नव-बिहार समाचार। बिहार में लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो ही रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार आज भी बिहार में 177  लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा बढ़ कर 4273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत भी कोरोना वायरस के कारण हो गई है.

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुधवार को पहली अपडेट के मुताबिक खगड़िया से 85, सीतामढ़ी से 14, समस्तीपुर से 12, दरभंगा से 8, मुजफ्फरपुर से 6, कटिहार से 6, कैमूर से 5, लखीसराय से 5, सहरसा से 4, नवादा से 4, भागलपुर से 4, अररिया से 4, बक्सर से 3, सारण से 3, शेखपुरा से 3, मधेपुरा से 2,  गोपालगंज से 2, पटना से 2, पूर्वी चंपारण से 2, सीवान से 2, शिवहर से एक, बेगूसराय से एक, जमुई से एक, और किशनगंज से एक नया मामला सामने आया है.