ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में कोरोना का कहर, दवा और खाद्य सामग्री अब मिलेगी घर पर, नियंत्रण कक्ष भी खुला


नवगछिया (भागलपुर)। कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद रविवार से नवगछिया में जारी पूर्ण बंदी के दौरान नगर पंचायत  क्षेत्र के लोगों के लिए घर बैठे खाद्य सामग्री (किराना) और  दवाई आपूर्ति करने के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा सोमवार को दुकानदारों का नाम और मोबाइल नंबर जारी किया गया है। जिससे जरूरतमंदों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
बताते चलें कि शनिवार की देर शाम नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र को कोन्टाइनमेंट जोन घोषित करनें के बाद सोमवार को भी नवगछिया अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया गया । इस दौरान सभी लोगों को घर में ही रहनें की अपील की गई। घर घर सर्वें करनें के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के अधीक्षक को निर्देश दिया गया हैं । वहीं नवगछिया नगर वासियों को घर पर ही खाद्यान सामग्री, दूध, दवाई, पानी इत्यादि प्रशासन के सहयोग से उपलब्ध कराया जाएगा । 
जिसके लिए अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 06421 - 223103 एवं मोबाइल नंबर 7543042579 हैं । वहीं घर घर खाद्य सामग्री और दवा पहुँचाने के लिए दुकानदारों के नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही संबंधित कर्मियों को अनुमण्डल स्तर से पास निगत किया गया है।

खाद्य सामग्री के लिए जारी किए गए नंबर

विनय किराना स्टोर, हड़िया पट्टी - 9934817822 

शम्भू किराना स्टोर, हड़िया पट्टी - 9534861106

कन्हैया जेनरल स्टोर, दुर्गा मंदिर रोड़ - 9534861106 

राधे राधे किराना स्टोर, राकेश भगत - 9470069700 

पूजा ट्रेडिंग किराना स्टोर, रमेश भगत : 9934075520

गणपति स्टोर, विक्की केडिया - 9835006162

गुप्तेश्वर किराना स्टोर, राजेश गुप्ता - 8877160 171 

 दवाई के लिए 

नेशनल मेडिकल - 9097188700

बिहार मेडिकल - 7903146991