ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में लॉक डाउन के दौरान दुकानें खुलने का नये समय का हुआ निर्धारण


नव-बिहार समाचार, नवगछिया ( भागलपुर)। लॉकडाउन के दौरान भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में स्थानीय अनुमंडल प्रशासन द्वारा आम लोगों को राहत देते हुए
सब्जी खरीदने बेचने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया है। वहीं राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार खाद्यान्न और किराना सामग्री की खरीद बिक्री का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि कृषि कार्य के लिए खाद और बीज की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुल सकती हैं। उपरोक्त जानकारी नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने दी है।