ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोरोना का कहर : सील हुआ नवगछिया शहर, आवश्यक सेवाएं भी बंद, 14 लोगों का लिया सैंपल


नवगछिया (भागलपुर)। यहां कोरोना संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने रविवार को नवगछिया शहर को सील कर दिया है। इस दौरान सभी सरकारी या निजी प्रतिष्ठान या दुकान सहित सभी आवश्यक सेवाएं भी बंद रहेंगी। साथ ही तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोग इस दौरान अपने घरों में ही रहेंगे। पैदल भी घर से निकलने पर रोक लगा दी गयी है। इसके लिए देर शाम अनुमंडल प्रशासन की ओर से शहर में घूम-घूम कर माइकिंग भी की गयी। पूरे इलाके में पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इतना ही नहीं, कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एसडीओ ने नगर पंचायत क्षेत्र को क्वारंटीन जोन घोषित कर दिया है। इस जोन की परिधि के बाहर भी सात किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है।
 चार अप्रैल की रात कोरोना पॉजिटिव मरीज को मायागंज अस्पताल भेजा गया था। उसके संपर्क में जो लोग आये थे, रविवार को उन्हें में क्वारंटीन में रखा गया। मरीज के संपर्क में आये दूध वाले, डॉक्टर व नर्स का भी सैंपल लिया गया। सभी संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही इनकी निगरानी भी लगातार रखी जा रही।