वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर नवगछिया बाजार में इन दिनों कर्फ्यू का सा नजारा दिखाई देता है। जहां स्थानीय प्रशासन द्वारा खाने पीने की वस्तु खरीदने और बेचने के लिए (किराना दुकान हेतु) महज तीन घंटे का समय सुबह सात से दस बजे तक ही निर्धारित किया गया है। जहां इस दौरान भागमभाग और अफरा तफरी की सी स्थिति पैदा हो जाती है। किराना दुकान पर भीड़ जमा हो जाती है। साथ ही पहले हमको और पहले हमको समान दो की स्थिति में दुकानदार भी बेबस नजर आने लगता है।
वहीं दूसरी तरफ मील टोला के दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय तीन घंटे में समान बेचना है। फिर हमें भी तो सामान खरीदना होगा, तभी तो हम बेच पाएंगे। तीन ही घंटे में बेचें भी और खरीदें भी, सभी जगहों पर ग्राहकों की भारी भीड़, कैसे संभव होगा। इस परिस्थिति में आने वाले समय में और परेशानी बढ़ सकती है। निर्धारित समय के बाद सभी सड़कें सूनी ही रह जाती है।