नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के संकट की इस घड़ी में नवगछिया स्थित बिहार के लब्धप्रतिष्ठ अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट की इकाई अर्जुन बी.एड./डी.एल.एड. कालेज एवं अर्जुन कालेज आफ फार्मेसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में Rs 2,50,000 (दो लाख पचास हजार रू०) की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीलम देवी एवं सचिव राजीव रंजन ने बताया कि इस संकट की घड़ी में पूरे बिहार की जनता एकजुट होकर साथ कोरोना से लड़ने को खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह आग्रह किया है कि इस सहायता राशि का उपयोग बिहार के बाहर रह रहे मजबूर श्रमिक वर्ग के लोगों के रहने एवं खाने के लिए किया जाय।
ट्रस्ट के सचिव ने बताया जल्द ही उनके द्वारा निर्धन लोगों को मास्क, चावल, गेहूँ आदि का वितरण निःशुक्ल किया जाएगा एवं इससे बचाव के तरीके की जानकारी भी महाविद्यालय के निकट गांव के लोगों को दिया जाएगा।