नव-बिहार समाचार, भागलपुर। कोरोना वाइरस के लगातार बढ़ रहे खतरे मरीजों की संख्या को देखते हुए आईएमए सचिव डॉ संजय निराला के अनुसार निजी क्लीनिकों में ओपीडी सेवा बंद है, सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू है। उधर मायागंज अस्पताल में कोरोना को लेकर सामान्य बीमारियों के मरीजों का इलाज अभी बंद कर दिया गया है। सदर अस्पताल के ओपीडी में भी ताला बंद रहा। नियमित टीकाकरण का कार्य भी अब 31 मार्च तक बंद रहेगा। सभी पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कार्य को छोड़कर कोई भी कार्य नहीं होगा।
इधर कोरोना की स्थिति को देखते हुए भागलपुर आईएमए ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसमें डॉ डीपी सिंह का नंबर है 9534522071, 9431278047 और डॉ हेमशंकर शर्मा का नंबर है 9431213778, 8521111952 तथा डॉ शांतनु घोष का नंबर 9431213432 एवं डॉ राजीव सिन्हा का नंबर 9431277483 बताया गया है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। जिनके नंबर इस प्रकार हैं-
भागलपुर 06412421073
नाथनगर. 8544421255
खरीक 8544421249
शाहकुंड 8544421240
पीरपैंती 7254979930
गोपालपुर 9934190651
गोराडीह 8544421251
बिहपुर 8544421242
सुल्तानगंज 8544421241
सबौर 06412451125
कहलगांव 8544421245
जगदीशपुर 8544421238
सन्हौला 8544421246
नारायणपुर 8544421250
रंगरा 8544421253
नवगछिया 8544421257
इस्माइलपुर 8544421252