ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोरोना वायरस को ले नवगछिया स्टेशन पर चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

नवगछिया: स्टेशन परिसर में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया एवं नवगछिया रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक के सहयोग द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया एवं सफाई अभियान चलाया गया। कोरोना वायरस के इस जागरूकता अभियान में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया गया एवं चापाकल और नल लगे जगहों पर हाथ धोने के लिए साबुन रखकर यात्रियों को साबुन से  हाथ धोने की सलाह दी गई साथ ही यात्रियों के बैठने के स्थान की भी सफाई की गई। 
इस दौरान यात्रियों से आग्रह भी किया गया कि वह कोरोना से डरे नहीं साफ सफाई पर ध्यान दें। अपने हाथों से खाना खाएं, लोगों से हाथ ना मिलाएं नमस्ते करें। किसी व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर रखें । अपने मुंह से  खांसते या छिकते समय रुमाल एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें  स्वच्छ रहेगा हर कोना कोना नहीं पड़ेगा कोरोना का रोना संस्था के सदस्यों का कहना है कि जब तक यह कोरोना वायरस का सफाया पूरी तरह नहीं हो जाएगा तब तक यह जागरूकता अभियान हम लोगों का इसी तरह चलता रहेगा। इस बीमारी से बचने के लिए हम लोगों को अधिक से अधिक जागरूक होने की जरूरत है और इसका जागरूकता ही सही इलाज है अगर हम लोग जागरूक रहेंगे तो हम लोग इस बीमारी से ग्रसित नहीं होंगे। 
इस कार्यक्रम में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, संयोजक श्रीधर शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया, शंभू चिरानिया, शिव शक्ति समीर गुप्ता, सूचित गाड़ोदिया, सुमित भगत,  आलोक राज कनोडिया, मुख्य टिकट परीक्षक  रामबालक यादव, विश्वजीत कुमार, शिकारी यादव आदि थे।