ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोरोना: बिहार के गोपालगंज में 388, सिवान में 344, मुजफ्फरपुर में 173, भागलपुर में 109 और पटना में 100 सहित कुल 1907 सर्विलांस पर


  • 221 लोगों ने सर्विलांस की अवधि यानी 14 दिन पूरा किया
  • 592 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, 565 की रिपोर्ट निगेटिव

पटना. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सर्विलांस पर रखे जाने वाले संदिग्ध लोगों की संख्या बिहार में लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार तक 1790 संदिग्ध सर्विलांस पर रखे गए थे, शनिवार को यह संख्या बढ़कर 1907 हो गई। हालांकि इस बीच सर्विलांस की अवधि यानी 14 दिन पूरा करने वालों की संख्या भी बढ़कर 221 हो गई है।

अभी तक कुल 592 नमूने कोरोना की जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 565 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव मिली, जबकि 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए। जिलों में सर्वाधिक मामले गोपालगंज में है, वहां 388 संदिग्ध है, जबकि सीवान में 344 मामले है और मुजफ्फरपुर में 173 तो भागलपुर में 109 तथा पटना में 100

बिहार के इन जिलों में इतने हैं संदिग्ध मामले-

  • गोपालगंज-388
  • सीवान-344
  • मुजफ्फरपुर-173
  • भागलपुर-109
  • पटना-100
  • नालंदा-96
  • सारण-96
  • मधुबनी-95
  • समस्तीपुर-88
  • प.चंपारण-74
  • पूवी चंपारण-70
  • गया-66
  • भोजपुर-65
  • दरभंगा-28
  • किशनगंज-25
  • जहानाबाद-19
  • मुंगेर-18
  • कैमूर-12
  • मधेपुरा-11
  • नवादा-11
  • रोहतास-10
  • बेगूसराय-7
  • सीतामढ़ी-7
  • वैशाली-6
  • सहरसा-5
  • बांका-4
  • बक्सर-4
  • कटिहार-3
  • सुपौल-3
  • शिवहर-2
  • अररिया-2
  • पूर्णिया-01
  • अरवल-1
  • लखीसराय-1