ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम रवाना

भागलपुर, (नव-बिहार समाचार)। चेन्नई ( तमिलनाडु ) में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली 65वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार  की सीनियर पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा सोनपुर में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत की गयी। टीम की घोषणा करते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि टीम में कई नवोदित खिलाड़ियों को जगह दी गयी है।

 बिहार टीम के खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, पुष्कर देव, यू.के.सिंह, जयंत सिंह, हरेराम महतो, राजनंदन यादव, घंटु सिंह ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। बिहार टीम दानापुर-चेन्नई संघमित्रा एक्सप्रेस से चेन्नई के लिए रवाना हो गयी। 

घोषित टीम इस प्रकार है :-
पुरूष वर्ग - दीपक प्रकाश रंजन ( कप्तान ), बादल कुमार, निशांत सिंह, सुधांशु कुमार ( पुलिस अकादमी, पटना ), रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार धोनी (वैशाली), राहुल कुमार (नवगछिया,भागलपुर), राजू कुमार (बेगूसराय ), रामा शंकर ( पटना ), विशाल कुमार यादव ( सीवान )।
प्रशिक्षक - प्रभात राणा ( पटना ),प्रबंधक - हरेन्द्र सिंह (पूर्वी चम्पारण )।
महिला वर्ग - संगीता कुमारी ( कप्तान ), आकृति रचना, सोनम कुमारी ( पूर्वी चम्पारण ), अमृता कुमारी, शिल्पी कुमारी, प्रिया सिंह, कविता कुमारी ( वैशाली ), नेहा रानी ( पटना ), सोनाली घोष, सोनल कुमारी ( पुलिस अकादमी)।
प्रशिक्षक - उमेश कुमार ( समस्तीपुर ), प्रबंधक - संतोष कुमार शर्मा ( दरभंगा )।
निर्णायक - दीपक सिंह कश्यप ( पूर्वी चम्पारण )।