ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के तीन न्यायिक पदाधिकारियों की हुई पदोन्नति, दिया योगदान

नवगछिया। व्यवहार न्यायालय नवगछिया के तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पदोन्नति मिली है। जिन्होंने पदोन्नति पाकर नवगछिया व्यवहार न्यायालय में ही अपने नए पदों पर योगदान भी दे दिया है। 
जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय नवगछिया में पदस्थापित एसीजेएम प्रथम नरेन्द्र पाल सिंह पदोन्नति पा कर एडीजे प्रथम के पद पर अपना योगदान दे दिया है। वहीं एसीजेएम तृतीय अखौरी अभिषेक सहाय ने पदोन्नति के बाद एडीजे द्वितीय के पद पर अपना योगदान दिया है। जबकि मुंसिफ तरुण कुमार झा पदोन्नति के बाद एसीजेएम द्वितीय के पद पर व्यवहार न्यायालय नवगछिया में ही योगदान दिया है।