नवगछिया। नगर पंचायत के राजेंद्र कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 5 में भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में वहां के सम्मानित ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मौके पर लोगों को सीएए के बारे में पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक रंजन सिंह ने बताया कि यह बिल नागरिकता देने की विल है। इस बिल से किसी की नागरिकता नहीं जाने वाली है। जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता आलोक रंजन सिंह माया, शंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, बाबू साहब, प्रवेश कुमार यादव, छोटू कुमार भदोरिया, अभिनंदन यादव, प्रेम जयसवाल, सूरज कुमार, अविनाश कुमार सहित सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।