ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा ने चलाया नागरिकता संशोधन अधिनियम को ले जनजागरण अभियान


नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा रविवार को जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में 
नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ नवगछिया स्टेशन गोलंबर से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ एन के यादव ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन रोड में डोर टू डोर दुकानदारों से मिलकर उन्हें अधिनियम की जानकारी दी। यह जन जागरूकता अभियान स्टेशन गोलंबर से नवगछिया बाजार तक चलाया गया।

इस अभियान में मुख्य रूप से पूर्व सांसद अनिल यादव पूर्व विधायक ई कुमार शैलेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, पूर्व महामंत्री मनोज पाण्डेय, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, आलोक सिंह, अजित कुमार, पंकज शर्मा, रमेश राय, सलिल कसेरा, गौतम कुमार, संतोष मेहता, प्रवेश यादव, अभिनंदन यादव, तारकेश्वर गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।