कहा गया है कि मौसम में परिवर्तन और ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सरकारी एवं गैर सरकारी सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा। यह आदेश प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के अलावा स्कूल पूर्व शिक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर भी लागू होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक, सर्वशिक्षा अभियान को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
