नव-बिहार समाचार, नवगछिया। युवा जदयू प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर से सोनू कुमार को दल के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठता और समर्पण को देखते हुए युवा जदयू नवगछिया संगठन जिला का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बाबत मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने उन्हें लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के अनुसार 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच जिला कार्यकारिणी व प्रखंड अध्यक्ष की सूची तैयार करनी है। साथ ही 15 दिसंबर तक प्रखंड कमेटी की सूची तैयार करनी है। उन्होंने युवा जदयू के कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने बूथ पर निश्चित रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सोनू कुमार के युवा जिलाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो शाहिद रजा, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल सहित पुष्पक सिंह, शिवशंकर चौधरी, रूपक पटेल, प्रिंस कुमार, प्रशांत कुमार कन्हैया, अभिषेक भगत, सुरज कुमार, रजनीकांत राय, हिमांशु भगत, मुकेश राय व अन्य ने बधाई दी है।