ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में जगह जगह मनाया गया शाहनवाज हुसैन का जन्मदिन, बांटी गई कंबल और मिठाई


नव-बिहार समाचार, नवगछियाा। 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भागलपुर के पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिन पर नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर के गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता अजीत कुमार, आलोक सिंह, प्रवेश कुमार यादव, नईम अख्तर, छोटू सिंह भादुरिया, संजय यादव, मुरारी चिरानिया सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।