ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुई स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक, कई मामलों पर हुई चर्चा

नवगछिया। पूर्वमध्य रेल के बरौनी कटिहार रेलखंड अंतर्गत वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य ) कुर्सेला रामश्रीत प्रसाद की अध्यक्षता में स्टेशन सलाहकार समिति की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमीर साह, आरपीएफ के एएसआई योगेंद्र मंडल, जीआरपी  के एएसआई  के मंडल, माल पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार, कोचिंग अधीक्षक जयप्रकाश मंडल, मुख्य टिकट निरीक्षक रामबालक यादव सहित स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी के अलावा स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य राजेन्द्र यादव, पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, दयाराम चौधरी, नीलम देवी, बिनोद मंडल, विनोद सिंह इत्यादि मौजूद थे। 
इस बैठक में मुख्य रूप से अवैध रूप से लग रहे सब्जी बाजार को स्टेशन के मुख्य मार्ग से हटाकर तहबन्दी के तहत निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने का मामला छाया रहा। साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार करने की चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त स्टेशन रोड में अवैध वसूली की चर्चा आरपीएफ से की गई। मौके पर सदस्यों द्वारा प्लैटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग भी की गई। जबकि अवैध भेंडरों को लेकर स्थानीय यात्रियों को हो रही परेशानी पर कोई चर्चा नहीं हो सकी।