ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जदयू ने कार्यलय में की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड की नवगछिया संगठन जिला के गोपालपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक रविवार को जदयू कार्यालय नवगछिया में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन के नवगछिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, ज्ञानसक सिंह, मुरारी मंडल के अलावा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जदयू नेता, प्रदेश द्वारा मनोनीत विधानसभा प्रभारी, जिला द्वारा मनोनीत विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड प्रभारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया सेल के रवि कुमार ने दी।