ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

और मंत्री जी रो पड़े, गए थे चुनावी जनसंपर्क को

बक्सर। एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे शुक्रवार को पूरे गांव के सामने उस समय रोने लगे जब वे अपने जनसंपर्क अभियान में निकले थे। गांव वालों ने ऐसा नेता पहली बार देखा जो वहां हुई घटना को देख भाउक हो गए। हालाकि वहां मंजर ही कुछ ऐसा था। करंट लगने से गांव के नौजवान बौबी की मौत हो चुकी थी। गांव के लोग आस-पास खड़े हो अफसोस जता रहे थे। इसकी बीच एनडीए उम्मीदवार वहां जनसंपर्क के लिए पहुंचे तो पता चला गांव में ऐसी दुर्घटना हुई है। एक और युवक निरंजन घायल है। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है।