ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नौ साल की बच्ची को 7 साल के भाई के साथ मारकर फेंका

मुजफ्फरपुर। कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक 9 वर्षीय बच्ची और उसके 7 वर्षीय छोटे भाई को मौत के घाट उतार कर नदी किनारे फेंक डाला। बया नदी किनारे से दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में बालिका गृह रेप कांड को लेकर हंगामा मचा हुआ है, जहां 21 बच्चियों के साथ रेप होने की पुष्टी भी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को 9 साल की बच्ची और उसका 7 वर्षीय भाई पशु चराने गए हुए थे। पशु तो वापस आ गए लेकिन शाम तक दोनों बच्चे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों की खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई। कुछ समय बाद बया नदी के किनारे दोनों बच्चों की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बच्चों के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। जिसके बाद दोनों बच्चों की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार ने इस मामले में गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।