ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तबादला: सुनील कुमार बने भागलपुर के उपविकास आयुक्त और राजेश झा राजा अपर समाहर्ता

बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 पदाधिकारियों का भी हुआ तबादला

नव-बिहार न्यूज़ एजेंसी (NNA), भागलपुर। बिहार सरकार ने जहां आज देर शाम राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 325 अंचल अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 पदाधिकारियों का भी तबादला किया है।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के भागलपुर में पदस्थापित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद साह को इस तबादले के तहत वैशाली का अपर समाहर्ता बनाया गया है। वहीं कहलगांव के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी चंद्रशेखर झा को बक्सर का अपर समाहर्ता बनाया गया है।

इसके साथ ही मधेपुरा सदर के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश झा राजा को भागलपुर का अपर समाहर्ता तथा जमुई के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुनील कुमार को भागलपुर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद का बनाया गया है।