ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के अरविंद रजक बने दानापुर मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)



दानापुर मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अरविन्द कुमार रजक

नवगछिया, नव-बिहार समाचार। नवगछिया अनुमंडल के तिनटंगा निवासी अरविन्द कुमार रजक ने कल 22 नवंबर बुधवार को दानापुर मंडल के
नए अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले श्री रजक पूर्व मध्य रेल / हाजीपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर पदस्थापित थे।
रेलवे बोर्ड के निर्देश अनुरूप दानापुर मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) के अलग-अलग दो पदों का सृजन किया गया है। जिसमे एक पद अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) के पद पर पहले से ही पदस्थापित श्री अतुल प्रियदर्शी के जिम्मे होगा तथा श्री अरविन्द कुमार रजक नवसृजित अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) का कार्यभार देखेंगे |
बताते चलें कि श्री रजक ने वर्ष 1995 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी के रूप में सर्वप्रथम सोनपुर मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर आपना योगदान दिया था। इसके पश्चात् समस्तीपुर मंडल में मंडल संरक्षा अधिकारी, सोनपुर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ( यात्री सेवा), दानापुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
आई आई टी, दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक की डिग्री हासिल करने वाले श्री अरविन्द कुमार रजक को विभिन्न तकनिकों से सम्बंधित गहन अनुभव प्राप्त है। श्री रजक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सामान रूप से लोकप्रिय है। इनकी पत्रकारिता, खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूचि है।