नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया पंकज सिन्हा ने सोमवार को पुलिस जिले के आठ पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र से विभिन्न थाना में पोस्टिंग की है। साथ ही दो का थाना बदल दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पंकज सिन्हा ने पुलिस केंद्र नवगछिया से पुअनि चंद्रभूषण सिंह को नदी थाना, पुअनि कौशल कुमार आदर्श थाना नवगछिया, पुअनि रामचंद्र सिंह को खरीक थाना, पुअनि गजेंद्र प्रसाद को इस्माइलपुर थाना, पुअनि सुरेंद्र नारायण झा को खरीक थाना, सअनि महताब खां को रंगरा ओपी, सअनि अशोक सिंह को बिहपुर थाना, सअनि मुकेश्वर प्रसाद को भवानीपुर थाना में पदस्थापित किया है। साथ ही सअनि दिवाकर यादव को इस्माइलपुर थाना से नवगछिया आदर्श थाना, सअनि ललन प्रसाद को गोपालपुर थाना से परवत्ता थाना में पदस्थापित किया है। एसपी ने तत्काल सभी पदाधिकारियों को अपने अपने पोस्टिंग के स्थानों पर योगदान करने का निर्देश भी दिया है।