ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देशभर में सोमवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर कोई एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने के साथ ही 'बुरा न मानो होली है' का संदेश दे रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जिए देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, 'होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने रंगों के त्योहार पर शुशी और भाईचारे के बढ़ने की कामना की।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी होली के अवसर पर अपने ट्विटर संदेश में कहा, 'देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं।' उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है।

मुखर्जी ने इससे पहले रविवार को एक बयान में कहा, 'होली के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को मेरी शुभकामनाएं।'

उन्होंने कहा, 'वसंत के आगमन का प्रतीक यह पर्व सभी के लिए आशा, प्रसन्नता और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है। रंगों का यह त्योहार एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय है।'

राष्ट्रपति ने कहा, 'इस दिन हमें जरूरतमंदों और वंचितों में खुशियां फैलाने का काम करना चाहिए। यह त्योहार सभी लोगों के बीच भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करता है।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी होली के अवसर पर ट्विटर के जरिए शुभकामना संदेश दिया है।

 वहीं, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर तस्वीर के साथ शुभकामना संदेश दिया है।