ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया एसपी ने किया दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)।नवगछिया एसपी पंकज सिंह ने पुलिस जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए विभिन्न थाने में
दो वर्षों से अधिक समय से जमे हुए ऐसे 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया।
जिसके तहत अनुसूचित जाति-जनजाति थानाध्यक्ष अनि मिथिलेश पासवान को बिहपुर थाना, अनि राम सागर पासवान को बिहपुर थाना से नवगछिया अनुसूचित जाति-जनजाति का थानाध्यक्ष बनाया है।
इसके अलावा अनि विजय कुमार ठाकुर को नवगछिया से खरीक थाना, अनि दुर्गादत्त पांडे को गोपालपुर थाने से नवगछिया थाना, अनि रमाकांत सिंह को गोपालपुर थाने से परबत्ता थाना, सअनि विजय शंकर सिंह को आदर्श थाना नवगछिया से भवानीपुर ओपी, सअनि शंकर प्रशाद ओझा को नवगछिया थाने से गोपालपुर थाना, सअनि नजीबुल्ला खां को नवगछिया थाने से गोपालपुर थाना, सअनि रंजन कुमार सिंह को महिला थाना से कदवा ओपी, सअनि उमेश झा को गोपालपुर थाने से झंडापुर ओपी, सअनि प्रमोद कुमार मिश्रा को परबत्ता थाने से आदर्श थाना नवगछिया, सअनि महेश कुमार सिंह को परबत्ता से झंडापुर भेजा गया।
वहीं दिनेश पासवान को परबत्ता से नवगछिया, ठाकुर साह को इस्माइलपुर से रंगरा ओपी, गणेश कुमार सिंह को कदवा से अनुसूचित जाति थाना, रविंद्र कुमार राय को रंगरा से इस्माइलपुर, राजेन्द्र प्रसाद यादव को बिहपुर से इस्माइलपुर, नंदकिशोर सिंह को बिहपुर से महिला थाना, ललन प्रसाद सिंह को खरिक से गोपालपुर, विनोद पाठक को भवानीपुर से नवगछिया, राजीव रंजन को झंडापुर से गोपालपुर, ओम प्रकाश सिंह को झंडापुर से परबत्ता, महेंद्र सिंह को पुलिस केंद्र से नवगछिया थाना, अर्जुन प्रसाद सिंह को पुलिस केंद्र से बिहपुर थाना, सुभाष यादव को पुलिस केंद्र नवगछिया से बिहपुर थाना एवं विजय कुमार पांडे को पुलिस केंद्र नवगछिया से परबत्ता थाना स्थानांतरित किया गया है।