ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अभी-अभी: 500 के नोट पर RBI का बड़ा बयान, कहा- सब चलेगा, हमेशा चलेगा

नईदिल्ली। आरबीआई ने शुक्रवार को 500 के नए नोटों को लेकर हो रहा कंफ्यूजन खत्म कर दिया। 500 के नए नोटों को लेकर बैंक ने कहा है कि बाजार में हर तरह का नोट चलेगा।
बता दें कि नए 500 के नोटों में कुछ नोट मिसप्रिंट हो गए हैं। उनके बाजार में चलने को लेकर विवाद हो रहा है। विवाद बढ़ता देख आरबीआई ने शुक्रवार को अहम फैसला लिया है। बैंक ने कहा है कि नए नोट चाहे मिसप्रिंट हो या सही सब चलेगा।

सर्कुलेशन में आने के दो हफ्ते के अंदर ही 500 रुपए का नया नोट कई तरह के विवादों में आ गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे लोगों के दिमाग में कन्फ्यूजन पैदा होने के अलावा इसके नकल की भी संभावना बढ़ जाएगी जबकि विमुद्रीकरण और नए नोट्स मार्केट में लाने का सरकार का एक अहम मकसद नकली नोटों पर भी लगाम लगाना था।

हमारे सामने तीन ऐसे मामले आए हैं, जिनमें 500 रुपये के नए नोट्स एक दूसरे से अलग पाए गए हैं। एक मामले में दिल्ली के रहने वाले आबशार ने बताया, 'इस नोट में गांधी जी के चेहरे का एक से ज्यादा शैडो नजर आता है। इसके अलावा राष्ट्रीय चिह्न के अलाइनमेंट और सीरियल नंबरों में भी गड़बड़ी है।'
लोगों ने क्या कहा
गुरुग्राम के निवासी रेहान शाह ने बताया कि नोटों की किनारी का आकार अलग-अलग था। मुंबई के एक निवासी ने 2,000 रुपये के अलग-अलग कलर के नोट्स दिखाए। एक नोट में शेड हल्का था तो दूसरे में ज्यादा।