ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा ने नवगछिया में निकाली तिरंगा यात्रा


नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क) : भाजपा के अखंड भारत को लेकर चलाये जा रहे तिरंगा यात्रा के तहत आज शुक्रवार को भागलपुर जिले के नवगछिया में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व भाजपा के बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे कर रहे थे।
नवगछिया में इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तेतरी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से किया गया। जिसमें बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे के साथ पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिनोद मंडल, जिला महामंत्री चंद्रकिशोर शर्मा, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष नरेश साह के अलावा आलोक कुमार सिंह, मुक्तिनाथ सिंह और जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे सहित अधिकांश लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। रास्ते में डीजे के माध्यम से देश भक्ति गीत बजते रहा। यह यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेशन चौक गोलंबर पर समाप्त हो गयी।