ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मंजूषा कला को एक लाख घर तक पहुँचाने का संकल्प

सांस्कृतिक संगठन द्वारा संचालित मंजुषा कला गतिविधि आधारित कलस्टर की बैठक रत्ना सिन्हा की अगुआई में हुई। इस दौरान मंजुषा कला के साथ-साथ सुजनी, पेपरमेसी, सिक्की कला के कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, जीरोमाइल, बहादुरपुर, साहू पर्वत्ता, खरीक, इस्माईलपुर, सबौर, दाउदबाट, मुंदीचक, इसाकचक, चंपानगर के कलाकारों जिसमें एक सौ से अधिक महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। रत्ना सिन्हा ने कहा कि इन्हीं कलाकारों की मदद से ही हाल ही में दिल्ली ललित कला अकादमी एवं सीसीआरटी के सौजन्य से द्वारिका में मंजुषा कला का स्टॉल लगाया गया था। इस मौके पर मंजुषा कला को एक लाख घरों में पहुंचाने का संकल्प लेते हुए कहा कि अपनी विरासत को लेकर काम शुरू कर रहे हैं। इस अभियान में मंजुषा कला गुरु मनोज पंडित का सहयोग मिलने की उम्मीद जताई गई। कलाकारों में पवन सागर, सुमन, अंजना, सुचिता शरद, रूचि प्रिया, रविकांत, कुमारी विनीता, ममता कुमारी, रूबी निवेदिता, संजू कुमारी, जया भारती, उषा मंडल, शोभा सिन्हा, अर्चना कुमारी, निहारिका साहू, शोभा महापात्रा अधिकारी, संतोष सावन, स्वाति कुमारी, श्वेता वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, राखी सिंह, रेणु कुमारी, अंजली कुमारी, सरिता कुमारी, रेखा देवी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी, काजल कुमारी, गीता देवी, फुल कुमारी, विशाल कुमार, दिलीप कुमार पंडित शामिल थे।