नई दिल्ली। इंटरनेट के जरिए टिकट बुक करने के नियम में रेलवे ने बदलाव किया है। अब आप अपने आईडी से एक महीने में सिर्फ छह टिकट ही बुक करवा पाएंगे। टिकटों की कालाबाजारी और पीक सीजन में आम लोगों को टिकट नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर ही रेलवे ने यह कदम उठाया है। हालांकि, यह नियम 15 फरवरी से लागू होगा। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नया नियम तत्काल टिकटों पर लागू होगा या नहीं।