नवगछिया। पतंजलि योग पीठ नवगछिया के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा स्थान में चल रहा पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को संपन्न हो गया । जिसमे योग प्रशिक्षक मंडल प्रभारी नायक चन्द्रिका प्रसाद ने योग की सूक्ष्म बातों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला । साथ ही दैनिक जीवन शैली में योग की महत्ता पर भी प्रकाश डाला । शिविर में शामिल लोगों ने इस योग कक्षा को नियमित जारी रखने की मांग एक स्वर में की जिसे मंडल प्रभारी श्री चन्द्रिका प्रसाद यादव जी ने स्वीकार कर लिया । इस समापन समारोह में नगर पंचायत उपद्यक्ष श्री कृष्णदेव यादव चन्द्रगुप्त प्रसाद साह, डॉक्टर गोपाल भारती, संजीव गुप्ता, प्रोफ़ेसर हरिनंदन बाबू, मनोज प्रभाकर, सुबोध राय आदी शामिल थे ।
पतंजलि योग पीठ के मिडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्यों ने मंडल प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद जी को संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया । डॉक्टर गोपाल भारती जी ने भी अंग वस्त्र से उनका अभिनंदन किया । नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्णदेव यादव ने कहा कि योग रोग को भगाता है नियमित योग करने वाले कभी बीमार नहीं पड़ते । सेवानिवृत प्रोफेसर हरिनंदन बाबू ने कहा कि वैदिक काल से ही योग करने की परम्परा हमारे जीवन में रही है लेकिन हम उसे भूलते जा रहे थे । योग गुरु स्वामी रामदेव जी ने योग को फिर से जन जन तक पंहुचा दिया । क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक अशोक केडिया ने आयोजन के लिए विशेष रूप से डॉक्टर गोपाल भारती एवं मंडल प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया । अध्यक्ष श्रीधर महाराज ने कहा कि चैती दुर्गा स्थान में नियमित योग कक्षा केंद्र के संचालन में तन मन से सहयोग देंगे । सदस्य संतोष गुप्ता, मिडिया प्रभारी सुनील जोशी, सचिव राजीव गुप्ता, विष्णु कुमार, अरुण मवंड़िया, राकेश चिरानिया, ने योग कक्षा केंद्र नियमित चलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई ।