बांका के पांच विधानसभा में गिनती शुरु। बांका विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चक्र में भाजपा के राम नारायण मंडल राजद के जफरुल होदा से २५९ मतों से आगे। कटोरिया में राजद की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम भाजपा प्रत्याशी निक्की हेम्ब्रम से २४४२ मतों से आगे। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में जद यू प्रत्याशी गिरिधारी यादव भाजपा के मनोज यादव से १२०६ मतों से आगे। धोरैया विधानसभा क्षेत्र में जद यू प्रत्याशी मनीष कुमार रालोसपा के भूदेव चौधरी से ३९९ मतों से आगे। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मृणाल शेखर जद यू प्रत्याशी जनार्दन मांझी से २२९५ मतों से आगे चल रहे हैं।