ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

झपट्मार ने छीना महिला के गले से सोने का चेन ! 

राजेश भारती, नारायणपुर।
नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के नवटोलियॉं काली मंदिर के बरामदे पर आज 10.40 बजे एक महिला से दो भर का सोने का चेन झपट्मारो ने खींच लिया !महिला नारायण पुर के गनौल गाँव की रहने वाली श्री अश्विनी कु.मिश्र की पत्नी सुनीता देवी है !महिला अकेली दो बच्चे के साथ मंदिर के बरामदे पर खरी थी तभी किसीने हाथ मार दिया कुछ देर बाद महिला को पता चला की उसका चेन गायब है !महिला रोती चिल्लाती घर चली गई !ज्ञातव्य हो की प्रशासन की तरफ़ से मंदिर मे सी सी टी बी कैमरे लगे हुए हैं तथा होम गार्ड के जवान भी तैनात किये गए हैं बावजूद इसके इस  तरह की घटना हो जाती है !