- बीजेपी की नफरत की राजनीति फेल हो गई है. मोदी जी के काम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जनता ने उनके मुंह पर करारा तमाचा मारा है. मोदी जी और अमित शाह का जो अभिमान है, वो कांग्रेस के अभिमान की तरह ही चूर होगा- अरविंद केजरीवाल
- सर्वे एजेंसी टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जट पोल के लिए माफी मांगी. टुडेज चाणक्य ने न्यूज़ 24 के साथ मिलकर सर्वे में बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत के साथ विजयी होने की बात कही थी.
- क्या था चाण्क्य का एग्जिट पोल?न्यूज़ 24 और चाण्क्य के एग्जिट पोल के आंकड़े सभी एग्जिट पोल से अलग और चौंकाने वाले थे. ये पहला एग्जिट पोल था जिसमें बीजेपी गठबंधन को बहुमत 155 सीटें मिलती दिख रहीं थीं. वहीं महागठबंधन महज दहाई के आंकड़े पर सिमटता नजर आ रहा था. इस पोल में महागठबंधन को 83 सीटें और अन्य के खाते में 5 सीटें जा रहीं थीं.
- गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू और नीतीश को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई. बिहार के विकास के लिए हमारा समर्थन उनके साथ है.
- पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को मिली जीत पर फोन करके बधाई दी. मोदी ने बिहार चुनाव कैंपेन का नेतृत्व किया था. लेकिन नीतीश की जीत पर प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने उन्हे खुद फोन करके बधाई दी है.
- अब तक के रूझान के मुताबिक बीजेपी बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बनी. लालू की पार्टी आरजेडी 72 सीटों पर आगे चल रही है. जेडीयू 66 सीटों पर आगे और बीजेपी 63 सीटों पर आगे चल रही है.
- बिहार चुनाव में लालू यादव को नीतीश कुमार से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. लालू यादव की पार्टी RJD 70 जबकि नीतीश कुमार की पार्टी JDU 65 सीटों पर आगे चल रही है.
- बिहार में मोदी की हार पर शिवसेना का बयान- इस हार के लिए मोदी जिम्मेदार है. यह नीतीश कुमार के लिए बहुत बड़ी जीत है. वह एक राजनीतिक हीरो बनकर उभरे हैं- संजय राउत, शिवसेना
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को बिहार में जीत के लिए बधाई दी. आपको बता दें कि केजरीवाल ने पहले ही नीतीश कुमार ीक जीत की भविष्यवाणी की थी और नीतीश कुमार का समर्थन किया था.
- बिहार की सभी 243 सीटों के रुझान आए, महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत. दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर जश्न. फूटे पटाखे
- सुबह के रुझानों से लग रहा था कि हमें जीत मिलेगी. अब जेडीयू को बढ़त दिख रही है. जनादेश को हमें स्वीकार करना होगा.- राम माधव
- 'बिहार में बहार हो, नीतीशे कुमार हो' का नारा चला, बिहार में नीतीश कुमार की शानदार जीत
