ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रस्ट द्वारा कम्बल बैग और ट्राय साईकिल वितरित

दिल्ली की गैर सरकारी संस्था आरजी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कल शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बुद्धुचक एवं तेतरी के दो सौ बच्चों के बीच स्कूली बैग तथा बुद्धुचक एवं तेतरी स्थित कैम्प कार्यालय से पांच सौ असहाय व गरीब वृद्धों के बीच कम्बल और पांच निःशक्त विकलांगों को ट्राय साईकिल का वितरण किया गया।
इस मौके पर ट्रस्टी अमन गुप्ता अमन गोयल दिशांत गोयल डॉ शैलेश कुमार सिंह के अलावा मुख्य अतिथि नवगछिया एसपी शेखर कुमार अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार भागलपुर के अपर समाहर्ता संजीव कुमार एवं रामजी बाबू महादेव सिंह कालेज के प्राचार्य केडी प्रभात सहित समाजसेवी प्रवीण भगत मुखिया पुलकित सिंह डॉ राधा मोहन पांडे तथा डॉ आरएन झा के साथ दर्जनों प्रमुख लोग मौजूद थे।