ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन घायल


नवगछिया । नवगछिया में गुरुवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गयी। वहीँ एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये।
मृत महिला की पहचान कोसी पार झपरु दास टोला के झरकहवा निवासी गनौरी शर्मा की पत्नी अमोदा देवी टेम्पू के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह तीन माह की लड़की तथा अन्य बच्चों सहित टेम्पू पर सवार हो कर बिहपुर की तरफ जा रही थी। इसी बीच रास्ते में ट्रेक्टर से बचने के क्रम में टेम्पू पलटने से वह सड़क पर गिर गयी। जिस पर ट्रेक्टर का पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। मृत महिला को छह लड़की और एक लड़का है। लड़का भी पति की तरह ही गूंगा और बहरा है।
इस सड़क दुर्घटना में घायल तीनों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में किया गया। जिसमें से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।