नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में सूअर के सर चढ़कर बोलते आतंक को लेकर चिंतित हुए क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्य नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार से मिलकर सूअरों पर नियंत्रण कराने की मांग की।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सूअरों से हो रही समस्या की काफी शिकायतें कई माह से मिल रही हैं। जिसे लेकर नवगछिया आदर्श थाना को भी सूचित कर दिया गया है।