नवगछिया में आज सुबह भी क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्यों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत महाराज जी चौक से रुंगटा सत्संग भवन के रास्ते जनक सिंह रोड, मुमताज मुहल्ला, प्रोफेसर्स कोलोनी, शहीद टोला, गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड, श्री कृष्ण सिनेमा रोड, हडिया पट्टी तथा दुर्गा मंदिर रोड एवं मेन रोड की सफाई करते हुए स्वच्छता जागरूकता पैदा की गयी।
इस अभियान में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्यों के अलावा नगर के सभी युवा तथा उप मुख्य वार्ड पार्षद कृष्णदेव यादव, वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार सिंह, इकराम सोनी सहित कई प्रमुख लोग व स्कूली छात्रों ने पूरा सहयोग किया। जिसमें नगर पंचायत ने भी अपने सफाई कर्मी और वाहन के साथ सहभागिता निभायी।