ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुई जदयू की बैठक


बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जदयू नवगछिया पुलिस जिला संगठन की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा ने की। इस मौके पर प्रदेश संगठन प्रभारी मो0 तन्वीरुज्जमा ताज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मांग के समर्थन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अक्तूबर को अनुमंडल मुख्यालय में धरना आयोजित किया जायेगा।

इस बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पंसारी, संयोजक मुन्ना भगत, महिला जिलाध्यक्ष अंजनी देवी, महादलित अध्यक्ष प्रेम लाल दास, दलित अध्यक्ष दिनेश पासवान के अलावा पारसनाथ साहू, करुणाकर साहहु, सरोज कर्मकार, ज्ञानसक कुमार, हुलाश सिंह, अरविंद कुमार मंडल, गुलशन कुमार, पप्पू यादव, सुबोध साह, साकेत बिहारी और रामदेव मंडल सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता कुमार मिलन सागर ने दी।