ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बकरीद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नवगछिया पुलिस जिले में सोमवार छह अक्टूबर को बकरीद का पर्व मनाया जायेगा। जिले के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल जुहा की नमाज पढ़ी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को मस्जिदों, ईदगाहों आदि स्थलों पर युद्ध स्तर पर सफाई हुई। 
सूत्रों के अनुसार मुमताज़ मुहल्ला और मक्खातकिया मस्जिद में सुबह 8 बजे तथा जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे से नमाज पढ़ी जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।