बिहपुर के विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र ने दूसरे दिन जल संसाधन विभाग के लिखित आश्वासन प्राप्त करने के बाद शाम लगभग 4 बजे मैरचा गाँव में जारी आमरण अनशन को समाप्त किया। वहीं मौके पर जल संसाधन विभाग कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार झा ने विधायक को जूस भी पिलाया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, तेतरी के मुखिया पुलकित सिंह, भवनपुरा के मुखिया विनीत सिंह उर्फ बंटी सिंह, पंचायत अध्यक्ष कार्तिक प्रसाद भी मौजूद थे। .
