ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बांका के बहुचर्चित रिटायर्ड डीएसपी हत्याकांड का फरार हत्यारा नवगछिया में गिरफ्तार


बांका के बहुचर्चित रिटायर्ड डीएसपी अखिलेश प्रसाद सिंह हत्याकांड के हत्यारे जगतपुर निवासी दिनेश यादव के पुत्र बमबम यादव को नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने यूको बैंक साहू परवत्ता की शाखा से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपना खाता खुलवाने पहुंचा था। वर्ष 1999-2000 में चोरी के दौरान हुई थी रिटायर्ड़ डीएसपी की हत्या।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बमबम यादव के खिलाफ कई वर्षों से स्थायी वारंट निर्गत था । हत्या के समय आरोपी बांका में फुआ के यहाँ रह कर  पढाई करता था।
वहीं बांका से मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी के नौकर संतोष कुमार सिंह द्वारा तीन चार साथियों के सहयोग से डीएसपी साहब के घर में दीपावली की रात चोरी का प्रयास किया गया था। उस समय डीएसपी बाथरूम में थे। इस दौरान उनकी पत्नी को गोली भी मारी गयी थी। गोली की आवाज़ा सुनकर डीएसपी बाथरूम से बाहर आये तो नौकर को पहचान लिया। पहचान होने के बाद डीएसपी साहब को भी गोली का शिकार बना लिया गया। जिनकी बाद में मौत हो गयी। मौके पर ही संतोष को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।