ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

फेसबुक पर सेक्सिज्म का शिकार हुई ट्रेनी IPS, सफाई के बावजूद नहीं बख्‍शा


हैदराबाद. राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रही एक महिला ट्रेनी आईपीएस को सोशल साइट पर सेक्सिज्म का शिकार होना पड़ा है। सोशल साइट पर फैली अफवाहों के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी कि उन्हें कोच्चि की नई एसीपी के तौर पर नियुक्त नहीं किया गया है। इसके बावजूद लोगों ने उनकी खूबसूरती का हवाला देते हुए अजीब प्रतिक्रियाएं देनी जारी रखीं। सोशल साइट्स पर लोग टिप्पणी कर रहे थे कि कोच्चि के लोग अब चोरी और डकैती शुरू करने वाले हैं, क्योंकि वे खूबसूरत आईपीएस ऑफिसर के हाथों अरेस्ट होना चाहते हैं। 
 
क्या है मामला
दरअसल, मेरिन जोसेफ नाम की ट्रेनी ऑफिसर द्वारा फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई तस्वीरों के आधार पर अफवाह फैल गई कि उन्हें कोच्चि की नई एसीपी के तौर पर नियुक्ति मिली है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही महिला आईपीएस को फेसबुक पेज पर फॉलो करने वालों की संख्या आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ने लगी। ट्विटर और फेसबुक पर लोग अफवाहों को बढ़ाने में जुटे रहे। उनके बारे में लोग भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगे। 
 
मेरिन जोसेफ ने वर्दी में अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्‍ट की। Kochi pazhaya Kochiyalla नाम के फेसबुक पेज ने गुरुवार को उनकी यह फोटो उन्‍हें कोच्चि की नई एसीपी बताते हुए पोस्‍ट कर दी। इस पोस्‍ट को कुछ ही घंटों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आने लगे। जोसेफ ने फिर सफाई देते हुए एक पोस्‍ट लिखी। इसमें उन्‍होंने कहा, ' An urgent clarification- i am NOT the new ACP of Kochi. Still under training in NPA Hyderabad. Will update when I get my first charge in January next year. Kindly refrain from believing baseless rumours floating in social media. Thanks.' इसके बावजूद भद्दे कमेंट्स आने का सिलसिला रुका नहीं।