ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी सामने आया लव जेहाद का मामला, कोर्ट में युवती ने किया खुलासा, युवक गिरफ्तार


नवगछिया पुलिस जिला में भी लव जेहाद का ही मामला सामने आया है। जिसका खुलासा खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा गाँव की बरामद युवती लूसी ने व्यवहार न्यायालय नवगछिया में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा की अदालत में अपने 164 के बयान के तहत न्यायाधीश के समक्ष गुरुवार को किया।
जिसने बताया कि पड़ोसी जुबेर के साथ अपनी मर्जी से चली गयी थी। जिसके साथ कोर्ट में भी शादी तो हुई है। हमलोग पति पत्नी की तरह भागलपुर के भीखनपुर के समीप एक झोपड़ी में रहते थे। कुछ दिनों के बाद जुबेर और उसके घरवाले अपना धर्म कबूल कराने को लेकर दबाब देने लगे । जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट किया जाता था। कोर्ट में बयान के बाद युवती को पुलिस सुरक्षा के दौरान माता पिता के साथ घर भेजा गया। 
इधर इस मामले को लेकर भाजपा की एक जांच कमिटी भी पटना से नवगछिया गुरुवार को पहुंची थी। जिसने युवती लूसी की माँ मीना देवी और पिता सिकन्दर मंडल से कोर्ट परिसर में ही मुलाक़ात की। दोनों लोगों से पूरा घटना क्रम को जाना। जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक सूर्यगढ़ा प्रेम रंजन पटेल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक सह पूर्व महिला आयोग सदस्य चंद्र मुखी देवी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा की पूनम चौरसिया, भागलपुर जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा के अलावा राजीव मुन्ना नवगछिया जिला प्रवक्ता, मंतोष कापरी, मुकेश राणा, जेम्स, उपेंद्र यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। जिन्होने इस मामले को पूरी तरह से पुलिस की निष्क्रियता और विफलता बताया है। साथ ही घटना में मिली भगत और संलिप्तता करार दिया है। इसके अलावा लड़के जुबेर के साथ उसके परिजनों की गिरफ्तारी कर मामले की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही युवती और उसके परिवार की पूरी सुरक्षा की भी मांग की है।
इस मामले में देर शाम मिली जानकारी के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी जुबेर आलम उर्फ नट्टा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे संभव है कि 12 सितम्बर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।