ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रेन में अब एसएमएस से ऑर्डर दे पाएंगे मनपसंद खाने का


ट्रेन में यात्रा करते समय आप एसएमएस के जरिए ऑर्डर दे कर अपनी पसंद का खाना अपनी सीट पर मंगा सकेंगे। रेलवे 25 सितम्बर से दिल्ली -अमृतसर व दिल्ली -जम्मू रूट पर एक मोबाइल फोन आधारित खानपान सेवा शुरू करने जा रहा है। शुरुआत में कुछ चुनिंदा ट्रेनों में यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी।  

यह ई-खानपान सेवा रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू की जाएगी। इस सेवा के तहत खाने का आर्डर एक खास नम्बर के जरिए बुक किया जा सकेगा। इस विशेष नम्बर पर यात्री का पीएनआर व खाने की पसंद की जानकारी प्राप्त होने के बाद यात्री की ओर से बताए गए स्टेशन पर उसकी सीट तक खाना पहुंचा दिया जाएगा। खाना उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी अपने बेस किचन का प्रयोग करेगा। जहां बेस किचन उपलब्ध नहीं होंगे वहां निजी वेंडरों की मदद से खाना उपलब्ध कराया जाएगा। 

यात्री को यदि खाना पसंद नहीं आता है या वह कुछ सुझाव देना चाहता है तो वह रेलवे की कैटरिंग सेवा के मोबाइल नम्बर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा।