ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सुशील मोदी का नवगछिया स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत


बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का सोमवार को नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो सुशील मोदी जैसा हो, सुशील मोदी जिंदाबाद इत्यादे नारे भी जम कर लगाये गये।
कैपिटल एक्सप्रेस से सुशील मोदी के नवगछिया स्टेशन पर उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भरपूर स्वागत किया। इस दौरान भागलपुर के मृणाल शेखर, बिहपुर के विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, नवगछिया प्रमुख मानकेश्वर सिंह, सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, दयाराम चौधरी, प्रवीण भगत, पुलकित सिंह, मुकेश राणा, सुरेश भगत, विजेंद्र शर्मा, कुणाल गुप्ता, आलोक सिंह, सुनील यादव, नवीन कुमार कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, बिनोद कुमार, प्रो0 विभान्षु मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। 
बताते चलें कि भागलपुर में हो रहे विधान सभा के उप चुनाव के दौरान सोमवार को भागलपुर जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी नवगछिया स्टेशन पर उतरे थे। जहां से वे नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण भगत के आवास पर लगभग दो घंटे ठहरने के बाद भागलपुर के लिए रवाना हो गये।