ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राजधानी एक्सप्रेस पाँच घंटे लेट से पहुंची नवगछिया


डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली ले बीच चलने वाली 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को पाँच घंटे लेट होने के कारण रात दस बजकर 10 मिनट में नवगछिया पहुंची। जबकि इस ट्रेन के नवगछिया पहुँचने का निर्धारित समय शाम 5 बजकर 08 मिनट है।
जानकारी के अनुसार इस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को न्यू कूच बिहार स्टेशन पर लगभग पाँच घंटा तक रुकना पड़ा था। वहीं इस महत्वपूर्ण ट्रेन के इतने विलंब होने से इस ट्रेन के यात्रियों में भारी ऊहा पोह की स्थिति बनी हुई थी।