ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : आसमान में हुआ चांद का दीदार, ईद आज


मुसलमानों का महान पर्व ईद का त्योहार आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। सोमवार की शाम चांद देखा गया। चांद देखने के बाद एक दूसरे को बधाई दी गई। नवगछिया के जामा मस्जिद में मुख्य नमाज अदा की जायेगी। इसके अलावा शहर के मुमताज़ मुहल्ला, मक्खातकिया, मनिया मोर की मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की जायेगी। ईद की नमाज को देखते हुये स्थानीय स्तर पर ईदगाह की सफाई करायी गई और सजाया गया।