क्या घटित होगा आपके साथ? क्या होगा परिणाम मिलेगी जीत यां हार? क्या मिलेगा पैसा और प्यार? यां साथ छोड़ देगा परिवार? क्या आप जानते हैं अपनी आज की अपनी फेवरेट डायरेक्शन, कलर और टाईम अगर नहीं तो पढ़िए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।
आज का शुभाशुभ: सोमवार दिनांक 23.06.14, चंद्रमा मेष राशि और भरिणी नक्षत्र में, लकी नंबर 3, लकी कलर पीला, लकी दिशा उत्तर-पूर्व, दिशाशूल उत्तर दिशा में, लकी टाईम सायं शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक, राहुकाल शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।
आज जिनका जन्मदिन है: आगामी वर्ष उनके लिए कर्म प्रधान रह सकता है। उपाय स्वरुप शिवलिंग पर सफ़ेद फूल चढ़ाएं।
आज जिनकी शादी की वर्षगांठ है: आगामी वर्ष उनके लिए परेशानीयों भरा रह सकता है। उपाय स्वरूप लक्ष्मी मंदिर में खीर चढ़ाएं।
मेष राशि: कार्यक्षेत्र में बदलाव आने के संकेत मिल रहें हैं। आज सरकारी महकमों की तरफ से आपके विरूद्ध कार्यवाही हो सकती है जिससे आपके अर्थ क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है तथा आपकी हिम्मत जवाब दे सकती है। आप कानूनी फंदे में भी फंस सकते हैं परिस्थिती से पलायन न करें, घबराएं नहीं सूझबूझ से काम लें।
आपका शुभ अंक: 3
आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: पूजाघर में सफ़ेद फूल चढ़ाएं।
आज की सलाह: हिम्मत न हारें।
वृष राशि: आज दूसरों पर भरोसा न करें इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा। अपने लिए पूरी ईमानदारी से परिश्रम करें यही सफलता का सूत्र है। आज उत्साह और उर्जा से भरपूर रह सकते हैं। विकास कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: चावल के दाने कपूर से जला दें।
आज की सलाह: दूसरों पर भरोसा ना करें ।
मिथुन राशि: स्वयं को किसी भी काम में पीछे महसूस न करें। हिम्मत न हारें खुद पर विश्वास रखें। पूरे कांफिडेंस से मेहनत करने में जुट जाएं। अपने बचे-खुचे काम को जल्दी पूरा कर लें। आज शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। अनावश्यक कार्यों में खर्च करने से बचें। भागदौड़ तो रहेगी पर अजीविका में लाभ मिलेगा।
आपका शुभ अंक: 8
आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का उपाय: 2 रूपए का सिक्का तिजोरी में रखें।
आज की सलाह: स्वयं में आत्मविश्वास जगाएं।
कर्क राशि: आप किसी धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों पर गौर कर सकते हैं। आज आपके विचारों में गंभीरता आ सकती हैं। आप शांत और सहज महसूस कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत भी रहने के आसार हैं। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। बहुप्रतीक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
आपका शुभ अंक: 5
आपका शुभ रंग: हरा
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक
आज का उपाय: मस्तक पर चंदन से तिलक करें।
आज की सलाह: आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें ।
सिंह राशि: मनोबल में वृद्धि हो सकती है परंतु आपके काम में कुछ अड़ंगा भी पड़ सकता है। धन एवं पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा परंतु किसी अफवाह के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट सकते हैं। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करें इससे व्यवसाय में लाभ बढ़ सकता है और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: आसमानी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: पक्षियों के लिए साबूदाना रखें।
आज की सलाह: बेडरूम में सफ़ेद चादर बिछाएं।
कन्या राशि: राजनीति के क्षेत्र में आपको दिन दुगनी और रात चौगुनी उन्नति मिल सकती है। किसी ठोस संगठन से जुड़ने का प्रयास करें। इन दिनों आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं जहां पर आप अपना जीवन ध्येय पूरा कर सकते हैं। धन एवं पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। प्रभाव में वृद्धि हो सकती है तथा विरोधी शांत रहेंगे।
आपका शुभ अंक: 8
आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का उपाय: पर्स में 2रूपए का सिक्का रखें।
आज की सलाह: मौकों का फायदा उठाएं।
तुला राशि: आपके अथक प्रयास अब रंग ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है जिसके कारण आपके चेहरे पर रौनक नजर आएगी। अधीनस्थ सहयोगियों की गलतियों को माफ करें और उनके प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण रखें। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत हो सकती है।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: कलाई पर सफ़ेद धागा बांधें।
आज की सलाह: प्रयास करना जारी रखें।
वृश्चिक राशि: अपने प्रियजनों के प्रति आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रह सकते हैं। दूसरों के लिए अपना कीमती समय बर्बाद न करें। आपको अपने बारे में ज्यादा सोचने की ज़रूरत है। नई जिम्मेदारी लेने से पीछे न हटें। संपत्ति संबंधी कार्य बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिल सकता है।
आपका शुभ अंक: 3
आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: शिव मंदिर में मावा चढ़ाएं।
आज की सलाह: समय बर्बाद न करें।
धनु राशि: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करें। सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपका तनाव अपने आप ही घट सकता है। अपने सिद्धातों पर दृढ़ रहकर चलने से लाभ मिल सकता है। समय रोजगार की दिशा में सफलता मिलने के संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
आपका शुभ अंक: 6
आपका शुभ रंग: गुलाबी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं।
आज की सलाह: अपने सिद्धातों से समझौता न करें।
मकर राशि: परिजन आज आपको तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। उनकी हरकतों की अनदेखी न करें। पारिवारिक रिश्ते भविष्य में आपके लिए विडम्बना भरी परिस्थतियां पैदा कर सकते है। आज कुछ भावनात्मक प्रसंग भी सामने आ सकते हैं। आपकी करुणा और उदारता कहीं-कहीं पर आपके लिए ही भारी पड़ सकती है।
आपका शुभ अंक: 2
आपका शुभ रंग: मटमैला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: किसी गरीब महिला को इच्छानुसार साबूदाना भेंट करें।
आज की सलाह: पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें।
कुंभ राशि: काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कोई जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सौभाग्यवश रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ लग सकता है। व्यावसायिक योजना सफल हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दिन सुखद स्थिती दर्शा रहा है।
आपका शुभ अंक: 7
आपका शुभ रंग: खाकी
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: तुलसी पर दूध चढ़ाएं।
आज की सलाह: अवसरों का लाभ उठाएं।
मीन राशि: परिजनों के अनुकूल चलने का प्रयास करें। आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंस सकते हैं। प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीदने पर आपकी जेब ढीली हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रह सकता है। अपनी सूझबूझ और इच्छा शक्ति से काम लें। तनाव में कमी लाने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
आपका शुभ अंक: 1
आपका शुभ रंग: लाल
आपकी शुभ दिशा: पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: किसी गरीब कन्या को फल दान करें।
आज की सलाह: तनाव से बहार निकलने का प्रयास करें।
साभार : आचार्य कमल नंदलाल
