नवगछिया के मौसम का आज रविवार 11 मई का पूर्वानुमान कुछ इस तरह का लगाया जा रहा है कि आज सुबह से ही सूर्य काफी गर्म हो सकता है। लेकिन बाद में हल्का धुंधला भो होने का अनुमान है। इसके बावजूद भी गर्मी और उमस में कोई कमी होने की संभावना नहीं है। कारण कि दिन भर में 13 डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वैसे आज हवा का भी रुख बदला बदला सा रहेगा। आज दक्षिण की ओर से हवा चलने का अनुमान है।
वैसे आज सुबह 6 बजे का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि यह दोपहर एक बके तक बढ़ कर 40 डिग्री हो सकता है। साथ ही 3 बजे तक यह 41 तक पहुँच सकता है। जिसका अनुभव 43 डिग्री जैसा हो सकता है। कारण कि दोपहर के बाद हवा की रफ्तार भी कम हो जा सकती है।