नवगछिया में आज एक साथ दो-दो महानन्दा एक्सप्रेस आयेगी । यह कोई बहुत आश्चर्य की बात नहीं बल्कि परेशानी वाली बात है इस ट्रेन के यात्रियों के लिए। खासकर जिनका इस ट्रेन में आरक्षण है।
दो-दो महानन्दा एक्सप्रेस एक साथ आने का मतलब है कि कल ही आने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 24 घंटा लेट से चल रही है। जो अब तक तो आगे-आगे ही चल रही है। जिसके पीछे-पीछे आज आने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस भी नियत समय से चल रही है।
इस स्थिति में कल वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस के आरक्षित यात्री को ज्यादा परेशानी तब हो सकती है जब वह अनजानवश बाद में आने वाली 15484 डाउन महानन्दा में सवार हो जाये। अथवा आज वाली ट्रेन का यात्री कल वाली ट्रेन में सवार हो जाये तो उसे भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा नई होली डे ट्रेन 05718 डाउन फिरोजपुर कटिहार समर स्पेशल भी लगभग 21 घंटा लेट से आने को सूचित है। यानि यह ट्रेन भी कल ही आने वाली थी जो आज सुबह लगभग 8 बजे आने की संभावना है। वहीं 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस भी लगभग 11 घंटा लेट से ही आने वाली है।
